Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
NEWSX 360 : The Global News Platform

NEWSX 360 : The Global News Platform

News from across the Globe

  • Home
  • About Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us
  • Editor’s Note
  • Privacy Policy
  • Toggle search form
  • Coming Soon: Snow Kingdom Expands Its Frosty Magic to Two More Locations! News
  • The book “Woh 17 Din” narrates the story of the Sikyara Tunnel accident News
  • ‘Hind Ne Hunkara Hai’: BJP Releases Song As Part Of PM Modi’s 75th Birthday Celebrations – VIDEO India
  • Reintech Electronics Sets New Standards with High-Quality LED TVs at Affordable Prices News
  • NH Studioz Paves the Way for Doordarshan’s Grand Revival, Embarks on a New Chapter of Content Synergy News
  • Assam: JSB Car Rally thrills Dibrugarh News
  • India’s first student Trishla gowani makes history by gracing the Cannes film festival 2023 News
  • Raj, who plays ‘Tapu’ in Tarak Mehta ka Ooltah chashma quits the show News

पारले-G की शाउना चौहान बोलीं- मेहनत का विकल्प नहीं:फैमिली बिजनेस का टर्नओवर 8 हजार करोड़ पहुंचाया; MP में करेंगी 600 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

Posted on February 25, 2025 By No Comments on पारले-G की शाउना चौहान बोलीं- मेहनत का विकल्प नहीं:फैमिली बिजनेस का टर्नओवर 8 हजार करोड़ पहुंचाया; MP में करेंगी 600 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि फैमिली बिजनेस में सारी चीजें आसानी से मिल जाती हैं, हकीकत में यहां आपको खुद को साबित करना होता है। ये कहना है पारले एग्रो की सीईओ शाउना चौहान का। शाउना ने 22 साल की उम्र में अपने पिता के बिजनेस को संभाला था। उनके साथ दोनों बहनें भी फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं। साल 2024 में कंपनी का सालाना टर्नओवर 8 हजार करोड़ रहा है। भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने पहुंचीं शाउना ने मध्यप्रदेश को इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर प्लेस बताया। उन्होंने कहा कि मंडीदीप में पारले एग्रो का प्लांट पहले से है। अब ग्वालियर में 600 करोड़ रुपए से नया प्लांट खोलने की योजना है। पढ़िए, शाउना से दैनिक भास्कर की खास बातचीत… सवाल: कम उम्र में पिता के बिजनेस को संभाला, क्या चुनौतियां आईं?
जवाब: जब मैंने पारले एग्रो जॉइन किया, तब मैं एक विरासत का हिस्सा बनने जा रही थी। साथ ही एक विकसित हो रहे उद्योग में कदम रखने जा रही थी। मेरी सबसे बड़ी चुनौती थी कि मैं सिर्फ अपने पद के कारण नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और काबिलियत से पहचान बनाऊं। इसके लिए मैंने बिजनेस को गहराई से समझा। मेरे पिता मेरे सबसे बड़े मार्गदर्शक थे। मैंने अपने बिजनेस को समझने, उसकी संस्कृति और मूल्यों को सीखने में ज्यादा समय लगाया।। मैंने हर स्तर पर टीम के साथ काम किया और हर चीज सीखने की कोशिश की। मैंने अधिकार जताने की बजाय भरोसे और आपसी समझ पर जोर दिया। सवाल: क्या आपको भी खुद को साबित करना पड़ा?
जवाब: जब आप फैमिली बिजनेस का हिस्सा बनते हैं तो एक अलग तरह का दबाव और उम्मीदें होती हैं। आमतौर पर लोगों की ये धारणा होती है कि फैमिली बिजनेस में चीजें आसानी से मिल जाती हैं, वास्तव में खुद को साबित करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। ये बताने के लिए कि आपने अपनी जगह खुद की मेहनत से बनाई है। सवाल: फ्रूटी, एप्पी जैसे ब्रांड शुरू करने का आइडिया कैसे मिला?
जवाब: हमेशा कुछ नया करना हमारी सबसे बड़ी ताकत रही है। 1985 में जब हमने फ्रूटी लॉन्च किया तो उस समय आम का रस घर में ही बनाया जाता था। जब हमने इसे पैकेट में लॉन्च किया तो भारत के लोगों के लिए ये नया था। लोगों ने फ्रूटी को रिस्पॉन्स दिया। इसके बाद 2005 में हमने एप्पी फिज़ लॉन्च किया, जो अपने अनोखे स्वाद, किफायती दाम और शानदार पैकेजिंग के कारण बेहद लोकप्रिय हुआ। हम उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के हिसाब से अपने प्रोडक्ट्स में सुधार करते रहते हैं। सवाल: इन्वेस्टमेंट की नजर से मध्यप्रदेश को कैसा देखती हैं?
जवाब: मध्यप्रदेश भारत के बीचों-बीच है, जिससे यह बिजनेस के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहां बिजली और पानी की सुविधा लगातार मिलती है,अच्छी सड़कें और ट्रांसपोर्ट सिस्टम की वजह से ट्रांसपोर्टेशन आसान है। यहां काम करने के लिए अच्छे लोग भी मिलते हैं। इसके अलावा सरकार की नीतियां भी बिजनेस को बढ़ावा देने वाली हैं। सवाल: मध्यप्रदेश में पारले और कहां निवेश करेगा?
जवाब: हमने पिछले 20-25 सालों में भोपाल के पास मंडीदीप इंडस्ट्रियल एरिया में निवेश किया है। हमने अपने डेयरी बिजनेस को भी विकसित किया है और यह विस्तार विशेष रूप से मध्यप्रदेश में ही हुआ है। अब हम ग्वालियर में एक और प्लांट स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए हम ग्वालियर में लगभग 600-700 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन सालों में ये प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। सवाल: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस कैसे बनाती है?
जवाब: मैं अनुशासित और समय की काफी पक्की हूं। यही दो चीजें मुझे अपने काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं। मैं अपने बेटे के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करती हूं लेकिन ये कभी नहीं भूलती हूं कि मेरा काम मेरी प्राथमिकता है। सवाल: जो महिलाएं एंटरप्रन्योर बनना चाहती है, उनके लिए क्या मैसेज है?
जवाब: मैं कहूंगी कि सबसे जरूरी है आत्मविश्वास। अगर आपके पास कोई सपना है और आप कुछ हासिल करना चाहती हैं, तो किसी को भी आपको हतोत्साहित करने की अनुमति न दें। अगर आप खुद पर विश्वास रखती हैं तो बस आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- 10वीं-12वीं की परीक्षा, इसलिए लेट आया भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को भारत से बहुत सारी उम्मीदें हैं। वे चाहे सामान्य जन हों, नीतिगत जानकार हों, देश हों या फिर संस्थान हों। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Related

India, News

Post navigation

Previous Post: 6 Standout Speeches From The Screen Actors Guild Awards: From Demi Moore to Selena Gomez
Next Post: Dhyanguru Raghunath Guruji Takes a Holy Dip at Triveni Sangam, Praises Kumbh Mela Arrangements

Related Posts

  • MP LPG Crisis: ‘Vishv Guru Banna Hai Aur Ye Haalat Hai…’ 14-Year-Old Boy Breaks Down Over Long Queue In Chhatarpur, Video Goes Viral India
  • Dr. Rajendra Bhide Revolutionizes Law Enforcement with Innovative Handwriting Analysis Techniques News
  • Music breaks boundaries in Kaka’s new song Gallaan Dilaan Diyaan that speaks candidly to the romantic within us with this song and his next Geet Banuga News
  • Inspired By Ancient Royal Beauty Rituals Relying On Natural Ingredients, Aneesh Fatima Launches Limelush Organics News
  • Universal Sompo General Insurance in Collaboration with Yashlok Welfare Foundation Donates Helmets to the Mumbai Traffic Police News
  • Tips Music unveils the devotional masterpiece “Pawan Bhakti De De Ram,” sung by the legendary Sonu Nigam and graced by Actress Anjali Sharma News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Art of Living
  • Arts
  • Auto & Transportation
  • Automobile
  • Aviation
  • Banking
  • BCA ELECTIONS 2026
  • Bollywood
  • Brands
  • Business
  • Business Technology
  • Commodities
  • Economy
  • Education
  • Energy
  • Entertain­ment & Media
  • Entertainment
  • Entrepreneurs
  • Environment
  • Financial Services & Investing
  • Fitness
  • Gadgets
  • Health
  • Housing & Infrastructure
  • India
  • Information Technology
  • International
  • International Education
  • Investment
  • Lifestyle
  • Narendra Modi
  • News
  • People & Culture
  • Pharma
  • Policy & Public Interest
  • Politics
  • Sports
  • Stock Market
  • Tamilnadu
  • Technology
  • Telecom
  • The Multitaskers: A Series On Entrepreneurship with difference.
  • Travel
  • Uncategorized
  • UNICEF
  • Wellness
  • World News

Recent Posts

  • Cockroach Party to CEC: Quit in 48 Hours — or We Take the Fight Nationwide Over 13 Crore Deleted Voters
  • A Temple of Health and a ₹1-Lakh-Crore Bet: Bengal CM, Gautam Adani Break Ground on 2,000-Bed Arogya Mandir
  • Baroda’s Moliya Captains Rest of India U-23 for CK Nayudu Trophy Clash in Chennai
  • Modi’s Poll Chief Faces Mutiny From His Own Bench.
  • Pranav Amin Represents BCA at 95th BCCI AGM; Baroda Set to Host Major International Fixtures

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • September 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • October 2021
  • September 2021

  • Zocket Earns Great Place to Work Certification—Because Thriving Teams Build Thriving Companies Brands
  • Mekin Maheshwari named Senior Ashoka Fellow for Udhyam Learning Foundation’s work toward making Bharat entrepreneurial Brands
  • Empowering Women in Faridabad: Arindam Bindlish Leads Vocational Training Drive with Prabhat NGO Brands
  • Ecode Dash CEO, Jyoti Mishra, Honored as International Software Development CEO of the Year 2024, India Brands
  • Formation of the ‘Veterinary Vaccine India Manufacturers Association’ – VVIMA Brands
  • Fifth Dham ‘Vandan’ Ceremony Held at MKAZO TexoFab Pvt ltd : A Tribute to Parental Devotion Brands
  • Sacred Heart School Siliguri – More Than a School, a Vision for the Future Brands
  • Childhood Obesity: A Growing Concern and the Role of Fit India in Building a Healthier Future Brands

Powered by PressBook News WordPress theme