Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
NEWSX 360 : The Global News Platform

NEWSX 360 : The Global News Platform

News from across the Globe

  • Home
  • About Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us
  • Editor’s Note
  • Privacy Policy
  • Toggle search form
  • Heart Transplantation and Deceased Organ Donation – Gujarat’s Story – Dr Dhiren Shah, Director, Heart & Lung Transplant Program Marengo CIMS hospital News
  • Viral Desai Inspires Tata Executives for Climate Action News
  • Dipa Aironi’s hat-trick – walks aways with 3 sub-titles at the  Mrs Maharashtra 2023 grand pageant! News
  • 15 Women Entrepreneurs to reckon in 2023 News
  • Agriplast Protected Cultivation Aims To Bring The Clean Food Revolution To India News
  • Preity Zinta seeks blessing from Siddhivinayak and shares experience: ‘Felt rejuvenated after a brutal flight’ News
  • Tax Loss Harvesting: An effective strategy to bring down your tax obligations News
  • Club Resorto Transforms Customer Care Division into Club Resorto Customer Delight Centre (CRCDC) with Nine Dedicated Division News

सोना पहली बार ₹88 हजार के पार:फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पर पहुंची, मारुति की कारें अगले महीने से 4% महंगी होंगी

Posted on March 18, 2025 By No Comments on सोना पहली बार ₹88 हजार के पार:फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पर पहुंची, मारुति की कारें अगले महीने से 4% महंगी होंगी

कल की बड़ी खबर थोक महंगाई से जुड़ी रही। फरवरी महीने में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पर आ गई है। इससे पहले जनवरी में महंगाई 2.31% पर थी। वहीं सोने-चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,258 बढ़कर ₹88,101 हो गया है। एक किलो चांदी ₹1,445 महंगी होकर ₹99,767 प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पर पहुंची: फूड प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने से महंगाई बढ़ी; जनवरी में 2.31% पर थी फरवरी महीने में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पर आ गई है। इससे पहले जनवरी में महंगाई 2.31% पर थी। फूड प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज यानी 17 मार्च को ये आंकड़े जारी किए। थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड की हिस्सेदारी 22.62% और फ्यूल एंड पावर की हिस्सेदारी 13.15% है। यानी, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई के ऊपर-नीचे होने का सबसे ज्यादा असर महंगाई दर पर होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 2. सोना ₹1,258 बढ़कर ₹88,101 के ऑल टाइम हाई पर: 76 दिन में ₹11,939 दाम बढ़े; चांदी ₹1,445 बढ़कर ₹99,767 प्रति किलो हुई सोने-चांदी की कीमत 17 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,258 बढ़कर ₹88,101 हो गया है। इससे पहले गोल्ड ने 13 मार्च को ₹86,843 का हाई बनाया था। वहीं, एक किलो चांदी आज ₹1,445 महंगी होकर ₹99,767 प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी का भाव ₹98,322 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो का हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 3. सरकार ने PM इंटर्नशिप स्कीम के लिए ऐप लॉन्च किया: योजना के तहत इंटर्न को ₹5,000 महीना मिलेगा, आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च यूनियन मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने सोमवार (17 मार्च) को प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम के लिए एक डेडिकेटेड मोबाइल ऐप्लीकेशन लॉन्च किया। सीतारमण ने ज्यादा से ज्यादा कंपनियों से इस प्रोग्राम में शामिल होने का आग्रह किया है। इसके अलावा सीतारमण ने सांसदों से युवाओं को इस योजना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील भी की है। 2024-25 के दौरान युवाओं को 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान करने के लक्ष्य वाली इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट 3 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 4. गौतम और राजेश अडाणी को बॉम्बे हाई-कोर्ट से क्लीन चिट: मार्केट रेगुलेशन उल्लंघन मामले में बरी हुए, ₹388 करोड़ के फ्रॉड का आरोप था बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के चेयरमैन गौतम अडाणी और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अडाणी को सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) के एक मामले से बरी कर दिया है। इस केस में गौतम और राजेश पर AEL के शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। बार एंड बेंच ने रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। जस्टिस राजेश एन लड्ढा ने सेशन कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें गौतम, राजेश और AEL को लंबे समय से चल रहे मामले से मुक्त करने से इनकार कर दिया गया था। इस केस में गौतम अडाणी और राजेश अडाणी पर मार्केट रेगुलेशन का उल्लंघन कर 388 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 5. मारुति ने इस साल तीसरी बार बढ़ाई कारों की कीमत: अगले महीने से 4% महंगी होंगी कारें, रॉ मटेरियल कॉस्ट बढ़ने के कारण फैसला लिया मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमत में 4% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी मॉडल्स पर अलग-अलग होगी। मारुति ने रॉ मटेरियल और ऑपरेशनल कॉस्ट के बढ़ने के कारण यह फैसला किया है। इससे पहले 1 फरवरी 2025 से मारुति ने कार की कीमतों में 32,500 रुपए तक इजाफा किया था। वहीं जनवरी में भी कंपनी ने अपने सभी मॉडल्स पर 4% तक की बढ़ोतरी की थी। तब भी मारुति ने कीमत बढ़ाने की वजह रॉ मटेरियल महंगा होना बताया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Related

India, News

Post navigation

Previous Post: मारुति के बाद टाटा की कमर्शियल गाड़ियां भी महंगी होंगी:कंपनियों ने 2% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान किया, वजह मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ना
Next Post: Mumbai News: Lodha Brothers Seek 3-Week Extension For Mediation In Trademark Dispute; HC Hearing On April 28

Related Posts

  • Pimpri-Chinchwad Crime: 19-Year-Old Woman Ends Life After Boyfriend Refuses Marriage; Case Registered With Chakan Police India
  • Jindal Petro Foam to Celebrate 30 Years of Innovation and Excellence in December News
  • Lawyer Jagritee Singh Opens A New NGO News
  • Race Eco Chain Ltd. Showed Its Initiatives for Organizing the Unorganised Waste Industry at GCPRS News
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:RBI ने कहा- इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त कैपिटल, टॉप-10 कंपनियों में 5 की वैल्यू ₹93,358 करोड़ कम हुई India
  • Unglis.com: The Go-To Brand for All Your Nail Care Needs News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Art of Living
  • Arts
  • Auto & Transportation
  • Automobile
  • Aviation
  • Banking
  • BCA ELECTIONS 2026
  • Bollywood
  • Brands
  • Business
  • Business Technology
  • Commodities
  • Economy
  • Education
  • Energy
  • Entertain­ment & Media
  • Entertainment
  • Entrepreneurs
  • Environment
  • Financial Services & Investing
  • Fitness
  • Gadgets
  • Health
  • Housing & Infrastructure
  • India
  • Information Technology
  • International
  • International Education
  • Investment
  • Lifestyle
  • Narendra Modi
  • News
  • People & Culture
  • Pharma
  • Policy & Public Interest
  • Politics
  • Sports
  • Stock Market
  • Tamilnadu
  • Technology
  • Telecom
  • The Multitaskers: A Series On Entrepreneurship with difference.
  • Travel
  • Uncategorized
  • UNICEF
  • Wellness
  • World News

Recent Posts

  • Cockroach Party to CEC: Quit in 48 Hours — or We Take the Fight Nationwide Over 13 Crore Deleted Voters
  • A Temple of Health and a ₹1-Lakh-Crore Bet: Bengal CM, Gautam Adani Break Ground on 2,000-Bed Arogya Mandir
  • Baroda’s Moliya Captains Rest of India U-23 for CK Nayudu Trophy Clash in Chennai
  • Modi’s Poll Chief Faces Mutiny From His Own Bench.
  • Pranav Amin Represents BCA at 95th BCCI AGM; Baroda Set to Host Major International Fixtures

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • September 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • October 2021
  • September 2021

  • Blue Water Logistics Limited IPO Opens on 27 May, 2025 Brands
  • Aman Publicity Services, Powered by Nixxar Mediawale, Unveil Asset-Backed DOOH Investment Model, Vasai-Virar Brands
  • ThinkBio.Ai Acquires InfoHealth Solutions to Strengthen Healthcare Asset Management in the UK Brands
  • Spirituality Meets Scent: World-Renowned Astro Parduman Partners with Global Perfume Brand Brands
  • Aadeshh Srivastava—Building Businesses, Empowering a Nation Brands
  • Global Icon Awards 2024-25 Celebrating the Exceptional Contributions of Companies, Leaders and Entrepreneurs Brands
  • Hybrid Work: The Future of India’s Job Market, Says Arghya Sarkar, Founder of Recruitment Mantra Brands
  • Gujarat Inject (Kerala) Limited’s Q3 Net Profit Zooms By 4,500% & Declares Robust Q3 Results Brands

Powered by PressBook News WordPress theme