Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
NEWSX 360 : The Global News Platform

NEWSX 360 : The Global News Platform

News from across the Globe

  • Home
  • About Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us
  • Editor’s Note
  • Privacy Policy
  • Toggle search form
  • Heritage Sanatan Charitable Trust distributes sweaters and caps to 225 children News
  • Reliance General Insurance Going Strong; Posts a Profitable Growth for 9M FY23 with Robust Future Plans News
  • KSB Limited secures prestigious LOA for Solar Water Pumping Systems Under PM-KUSUM III Scheme News
  • PHOTOS: 300 Pune Students Cheer For India At Women’s World Cup Semi-Final Against Australia At DY Patil Stadium In Navi Mumbai India
  • At Lotus Salon, the Focus Is On the Highest Quality Hair, Beauty, and Nail Services   News
  • Congressman Imran Pratapgarhi’s meeting in Godhra causes a commotion, and he claims “it’s people’s love News
  • Vedanta Aluminium launches Project Kalakriti: A livelihood project for women in Jharsuguda News
  • Gujarati film “Bharat Maro Desh Che” based on the story of nomadic tribes received 6 awards at Gujarat State Awards 2021 News

पेट्रोल-डीजल पर ₹15लीटर तक मुनाफा, रेट नहीं घटा रहीं कंपनियां:देश में प्रति व्यक्ति मासिक ईंधन खपत औसतन 9, जिस पर 298 रु. टैक्स

Posted on April 13, 2025 By No Comments on पेट्रोल-डीजल पर ₹15लीटर तक मुनाफा, रेट नहीं घटा रहीं कंपनियां:देश में प्रति व्यक्ति मासिक ईंधन खपत औसतन 9, जिस पर 298 रु. टैक्स

ट्रम्प के टैरिफ वॉर से भले ही दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में हलचल हो। ले​किन देश की तेल कंपनियों जमकर मुनाफा कमा रही हैं। क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें चार साल के​ सबसे निचले स्तर (65.41 डॉलर प्रति बैरल) आ गई हैं। इससे पहले अप्रैल 2021 में दाम 63.40 डॉलर प्रति बैरल थे। इस गिरावट से पेट्रोल-डीजल रिफाइन करने पर होने वाला लाभ ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। रेटिंग एजें​सियों के अनुसार मौजूदा समय में तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹12-15 और डीजल पर ₹6.12 का मुनाफा हो रहा है। इसके बावजूद, तेल कंपनियों ने पिछले एक साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की है। हाल ही में संभावना थी ​​कि तेल कंप​नियां दाम घटाएंगी। ले​किन सरकार ने ₹2 लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी। इसकी आड़ में कंपनियां दाम घटाने से बच गईं। लंबे समय से तेल कंपनियां घाटे का हवाला देकर दामों में कटौती से बच रही हैं। जबकि, हकीकत ये है कि पिछले 5 सालों में 7 बड़ी तेल-गैस कंपनियों में केवल एक आईओसी को एक बार 2019-20 में मामूली घाटा हुआ था। इसे छोड़ दिया जाए तो ये कंपनियां साल दर साल भारी मुनाफा कमा रही हैं। शेयर बाजार में लिस्टेड इन कंपनियों के खुद के डेटा यह बात कहते हैं। यही नहीं, केंद्र सरकार के पेट्रो​​लियम मंत्रालय की पेट्रो​लियम प्ला​निंग एंड एनालिसिस सेल के अनुसार, पेट्रोल-डीजल से केंद्र और राज्य सरकारों ने 5 साल में 35 लाख करोड़ जुटाए। केंद्र को एक्साइज ड्यूटी, कंपनियों के लाभांश और आयकर से कुल ₹21.4 लाख करोड़ की कमाई हुई और राज्य सरकारों के वैट और लाभांश में ​हिस्सेदारी के रूप में ₹13.6 लाख करोड़ मिले। 4 साल में कच्चा तेल 37 डॉलर/बैरल सस्ता हो चुका है, पर पेट्रोल के दाम ₹9 ली. ही घटे हैं 5 साल में 7 बड़ी तेल कंपनियां, 7 लाख करोड़ का मुनाफा कमा चुकी हैं; इन्हीं 5 सालों में पेट्रोल ₹8 और डीजल ₹2.71 लीटर महंगा हो चुका है…. सब्सिडी खर्च की 85% भरपाई पेट्रोल-डीजल से हो रही
2024-25 में राज्य सरकारों का सब्सिडी बिल ₹4.7 लाख करोड़ रहा। केंद्र की कुल सब्सिडी इस वर्ष ₹3.81 लाख करोड़ थी। दोनों को मिलाकर देश में कुल सब्सिडी ₹8.51 लाख करोड़ की रही। इसके एवज में राज्यों को पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से ₹3.2 लाख करोड़ और केंद्र को ₹4 लाख करोड़ मिले। दोनों को मिलाकर कुल कमाई ₹7.2 लाख करोड़ रही। यानी केंद्र-राज्य सरकारों ने जो ​सब्सिडी बांटी उसका करीब 85% हिस्सा पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर ही वसूल लिया। केंद्र व राज्य सरकारों के लिए पेट्रोल-डीजल आय का बड़ा जरिया हैं। पेट्रोल पर प्रति लीटर करीब ₹22 टैक्स ले रहा है केंद्र
पेट्रोल पर केंद्र सरकार₹ 21.90 टैक्स लेती है। दिल्ली की सरकार ₹15.39 वैट लेती है। कुल टैक्स ₹37.30 लीटर है। डीजल पर केंद्र सरकार ₹17.80 प्रति लीटर केंद्र सरकार लेती है। ​दिल्ली सरकार वैट के रूप में ₹12.83 लीटर ले रही है। दोनों को मिलाकर कुल टैक्स ₹30.63 रलीटर है। देश में हर माह हर व्यक्ति की पेट्रोल की खपत औसतन 2.80 लीटर और डीजल की 6.32 लीटर/माह है। यानी वह पेट्रोल पर हर माह ₹104.44 और डीजल ₹193.58 हर माह टैक्स देता है। दोनों को ​मिलाकर प्र​तिमाह ₹298 होता है। देश में पेट्रोल की सालाना खपत 4,750 करोड़ लीटर देश में पेट्रोल की सालाना खपत 4,750 करोड़ लीटर यानी प्र​ति व्यक्ति सालाना खपत 33.7 ली. है। डीजल की सालाना खपत 10,700 करोड़ लीटर यानी 75.88 ली. प्र​ति व्यक्ति प्रति वर्ष है। यानी प्रति व्यक्ति सालाना पेट्रोल-डीजल की खपत 109.6 लीटर यानी प्रति माह 9.13 लीटर। यह खपत सालाना 10.6% की दर से बढ़ती है। कच्चे तेल के दाम 65-75 डॉलर के बीच तेल और गैस एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा के मुताबिक, पिछले तीन महीने के अंदर कच्चे तेल के दाम 65-75 डॉलर के बीच में ही रहे हैं। उस आधार पर ही तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोल पर ₹4 र डीजल पर करीब ₹3.5 प्रति लीटर तक दाम घटाने की स्थिति में हैं। ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम 8-10 डॉलर प्रति बैरल तक घट चुके हैं। ऐसे में तेल कंपनियां अगले माह से कटौती करके भी ग्राहकों को राहत दे सकती हैं। वजह यह है कि मौजूदा घटे दामों पर दुनियाभर में भारतीय रिफाइनरीज कंपनियां कच्चे तेल के सौदे कर रही हैं। यह तेल लाकर उससे पेट्रोल-डीजल बनाकर बाजार में उतारने में एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा। पेट्रोल-डीजल एक ‘पॉलिटिकल कमोडिटी’ बन गई है। कहने को तो सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बाजार के हवाले कर दिए हैं, लेकिन ​​पिछले एक से डेढ़ साल से सरकार अपने हिसाब से दाम घटा और बढ़ा रही है। सरकारी तेल कंपनियों को ​निजी क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों से मुकाबला करने के लिए जरूरी है कि वे ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाएं। अन्यथा उनका मार्केट शेयर तेजी से घट सकता है। अभी देशभर में नायरा और ​​​​रिलायंस के पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा है।

Related

India, News

Post navigation

Previous Post: Sunny Leone Talks Beauty, Business, And Balance In New Star Struck x Lemon Salons Partnership
Next Post: MP Weather Updates: Bhopal Likely To Experience Thundershower With Gusty Winds

Related Posts

  • Diamond Parks, Lohegaon: A Leading Family Entertainment Destination Celebrates Children’s Day in Exceptional Style News
  • The Next Economy Forum 2025 hosted at UK Parliament and Oxford University India
  • Assam: Pro-Khalistan leader Amritpal Singh quizzed by IB, Punjab police in Dibrugarh jail News
  • Pune: Over 10 Lakh Vehicles Fined For Illegal Parking In 3 Years; ₹70.26 Crore Collected In Penalties India
  • Assam: 3 wildlife poachers held in Tinsukia with handmade rifles News
  • Famity Homez Opens its New PG for Working Women and Girls in East Delhi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Art of Living
  • Arts
  • Auto & Transportation
  • Automobile
  • Aviation
  • Banking
  • BCA ELECTIONS 2026
  • Bollywood
  • Brands
  • Business
  • Business Technology
  • Commodities
  • Economy
  • Education
  • Energy
  • Entertain­ment & Media
  • Entertainment
  • Entrepreneurs
  • Environment
  • Financial Services & Investing
  • Fitness
  • Gadgets
  • Health
  • Housing & Infrastructure
  • India
  • Information Technology
  • International
  • International Education
  • Investment
  • Lifestyle
  • Narendra Modi
  • News
  • People & Culture
  • Pharma
  • Policy & Public Interest
  • Politics
  • Sports
  • Stock Market
  • Tamilnadu
  • Technology
  • Telecom
  • The Multitaskers: A Series On Entrepreneurship with difference.
  • Travel
  • Uncategorized
  • UNICEF
  • Wellness
  • World News

Recent Posts

  • Opposition to ring the Election Commission tomorrow: Congress maps a street-to-Parliament campaign through October and November
  • Cockroach Party to CEC: Quit in 48 Hours — or We Take the Fight Nationwide Over 13 Crore Deleted Voters
  • A Temple of Health and a ₹1-Lakh-Crore Bet: Bengal CM, Gautam Adani Break Ground on 2,000-Bed Arogya Mandir
  • Baroda’s Moliya Captains Rest of India U-23 for CK Nayudu Trophy Clash in Chennai
  • Modi’s Poll Chief Faces Mutiny From His Own Bench.

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • October 2021
  • September 2021

  • BillMade Successfully Integrates with SAP S/4 HANA for Seamless Retail Operations Brands
  • Emerald Finance’s Net Profit Grows by 120 Percent YoY in H1 FY26 Brands
  • Scientific Exploration of Spirituality: The Maha Kumbh Mela Special Brands
  • Alieus Hedge Fund Achieves Remarkable Milestone, Raising INR 100 Crore in Just 4 Months in December 2024 Brands
  • Happy Home Group: Redefining Redevelopment with Landmark Achievements Brands
  • Sarveshwar Foods to Strengthens FFC Model; Set a Target of 50 FFC Brands
  • SEPC Ltd Announces ₹350 Crore Rights Issue; Bags ₹ 180 million Order from Bajaj Energy Brands
  • Alyana Rehabilitation Foundation Emerges as a Leading Rehab Center in Kolkata Brands

Powered by PressBook News WordPress theme